Jaat Worldwide Collection: दुनियाभर में सनी देओल की ‘जाट’ का निकला दम, 17वें दिन बटोरे सिर्फ चिल्लर

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की ‘जाट’ अब बॉक्स ऑफिस की पटरी से बाहर होते दिख रही है. फिल्म ने अबतक महज 100 करोड़ का ही आंकड़ा पार किया है और धीरे-धीरे इसकी गति और भी कम हो रही है. ऐसे में अब 17वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जिसपर आइए नजर डालते हैं.

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की दमदार एक्शन मूवी ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से तबाही मचा रही है. 9.5 करोड़ की ओपनिंग वाली सी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 82.90 रुपए कमा लिए हैं. वहीं, दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की निर्देशित इस फिल्म के अब 17वें के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जिसे देखकर साफ है कि जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर जाट का दम निकलने वाला है. ऐसे में आइए अब कमाई पर एक नजर डालते हैं.

जाट के 17वें दिन की कमाई?

सनी देओल की ‘जाट’ अबतक सनी देओल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है. फिल्म ने हाल ही में एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का रिकॉर्ड तोडा है और इस तरह यह सनी पाजी की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. अब बात अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 111.75 करोड़ कमाए हैं. वहीं, ओवरसीज 13.90 का कारोबार किया है. जबकि, ग्रॉस कलेक्शन 97.85 करोड़ रुपए का हुआ है. हालांकि, यह आंकड़े काफी कम हैं. फिल्म की हाइप रिलीज से पेली जितनी तेज थी, उसे देखकर मालूम पड़ रहा था कि यह 200 करोड़ आराम से कमा लेगी, लेकिन अब यह जूझते नजर आ रही है.

जाट के बारे में…

जाट का निर्देशन साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. वहीं, फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. जबकि, फिल्म की स्टार कास्ट सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा और जगपति बाबू जैसे बड़े कलाकार हैं.

यह भी पढ़े: Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >