Jaat Worldwide Collection: ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है ‘जाट’, 12वें दिन कर डाली इतनी कमाई

Jaat Worldwide Collection: सनी देओल की नई एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. फिल्म में अक्षय के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब फिल्म को आए 12 दिन हो गए हैं और फिल्म 12वें दिन ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर चल पड़ी है. आइए जानते हैं कलेक्शन.

Jaat Worldwide Collection Day 12: सनी देओल की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहना मिल रही है. इसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. 9.5 करोड़ से ओपनिंग ली, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 76.28 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 12वें दिन ब्लॉकबस्टर बनने का रास्ता तय कर लिया है. ऐसे में आइये बताते हैं फिल्म ने डे 12 पर कितना कलेक्शन किया है.

जाट की 12वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई

सनी देओल का निर्देशन साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. फिल्म की 11वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 98.70 करोड़ रुपये की हुई थी. अब 12वें दिन की कमाई में ‘जाट’ ने तहलका मचा दिया है. फिल्म ने डे 12 को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 102.13 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसी के साथ है सनी देओल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इसके पहले गदर 2 (686 करोड़) और गदर (132.6 करोड़ रुपये) हैं. वहीं, चौथे और पांचवे नंबर पर यमला पगला दीवाना (88.55 करोड़) और बॉर्डर (64.98 करोड़) है.

रविवार के मुकाबले ऑक्यूपेंसी कम

जाट की रविवार को शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को इसमें कमी देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.36% दर्ज की, जिसमें से सुबह के शो में 5.77% ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, दोपहर और शाम में यह बढ़कर 10.01% से 12.06% हो गए. जबकि, नाईट शोज में फिल्म की 13.60% ऑक्यूपेंसी रही.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 13: 13वें दिन ढली ‘जाट’ की चमक, कमाई में आई गिरावट, क्या थम गया ब्लॉकबस्टर का तूफान?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >