Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की जाट ने वर्ल्डवाइड बरपाया कहर, कमा डाले इतने करोड़

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ गए हैं. जी हां उनकी साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हो गई है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कई फैंस ट्रक और ट्रैक्टर से शो देखने पहुंच रहे हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 9.50 करोड़ की कमाई की थी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ कमाए.

Jaat Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स और क्रिटिक्स से काफी बेहतर रिस्पांस मिला है. एक्शन ड्रामा में गदर 2 एक्टर विलेन बने रणदीप हुड्डा संग भिड़ रहे है. दोनों की फाइट सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म से उम्मीद थी कि ये गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड तारा सिंह का चादू कितना चला.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो भारत में जाट ने ओपनिंग डे पर 9.50 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में इसने डबल डीजिट की कमाई करते हुए 13.25 जमा किए, जो एक बेहतर शुरुआत दिखाती है. गुरुवार यानी 10 अप्रैल 2025 को जाट में हिंदी का कुल ऑक्यूपेंसी 14.28 प्रतिशत थी. मॉर्निंग शो में 9.56 प्रतिशत, दोपहर में 15.41 प्रतिशत, शाम में 13.69 प्रतिशत और रात में 18.47 प्रतिशत दर्शक देखें गए. दिल्ली एनसीआर में 17.50 प्रतिशत की मजबूत ऑक्यूपेंसी रही, जबकि चंडीगढ़ और हैदराबाद ने भी अच्छे आंकड़े दर्ज किए. मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख सिटी में क्रमशः 10 और 7.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर रही. बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे अन्य शहरों में भी मध्यम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

क्या है जाट की कहानी

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट में सनी देओल के अलावा रेजिना कैसांद्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कई स्टार कलाकार हैं. फिल्म की कहानी राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वैसे तो श्रीलंका से है, लेकिन अवैध ढंग से भारत के आंध्र प्रदेश में घुस जाता है. वहां कहर बरपाते हुए 40 गांवों पर अपना कब्जा जमाकर अत्याचार शुरू करता है. हालांकि गांव वालों को बचाने के लिए जाट की एंट्री होती है और वह राणातुंगा के रावण राज को मात्र 10 घंटे में खत्म कर देता है.

यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >