Jaat vs Good Bad Ugly: सनी देओल की जाट को धूल चटाएगी ये साउथ फिल्म, एडवांस बुकिंग में तोड़ा छावा का रिकॉर्ड

Jaat vs Good Bad Ugly: सनी देओल स्टारर कमर्शियल मास एक्शन फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से समर्थित एक्शन थ्रिलर जाट में रेजिना कैसंड्रा, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. एक्शन ड्रामा की टक्कर अजीत कुमार स्टारर गुड बैड अग्ली से होगी. आइये जानते हैं किसने अब तक बढ़त बनाई है.

Jaat vs Good Bad Ugly: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार स्टारर गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म का धांसू ट्रेलर जारी किया गया. जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. मूवी को प्री-सेल में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और इसने ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ और ‘छावा’ को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा डे 1 प्री-सेल दर्ज की है. गुड बैड अग्ली की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट के साथ टक्कर होगी. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा.

गुड बैड अग्ली ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

कॉलीवुड फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, इसने पहले दिन 14.40 करोड़ की कमाई की. अब तक मूवी ने 7.45 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री की है, जो दर्शकों के बीच इसकी मजबूत अपील को दर्शाता है.

जाट ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

सनी देओल की जाट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसने 41 करोड़ ब्लॉक सीट के साथ 4.11 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुडा, आयशा खान, सैयामी खेर, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना, विनीत कुमार सिंह, अजय घोष, दयानंद शेट्टी, जगपति बाबू और बब्लू पृथ्वीराज भी हैं.

गुड बैड अग्ली के बारे में

गुड बैड अग्ली एक अपकमिंग तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजित कुमार और त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है और निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है. स्टार-स्टडेड कास्ट वाली इस फिल्म का निर्माण मई 2024 में शुरू हुआ और यह 10 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >