Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट करना नहीं…

Jaat: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी हालिया फिल्म जाट में दामिनी फिल्म से अपने मशहूर ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग को फिर से दोहराया है. दिलचस्प बात यह है कि सनी इस सिग्नेचर लाइन को फिर से इस्तेमाल करने से नाखुश थे. हालांकि जब दर्शकों ने इसे पसंद किया, तो उनका माइंड पूरी तरह बदल गया.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को स्क्रीन पर अपने दमदार एक्शन और डायलॉग के लिए जाना जाता है. जब भी कोई उन्हें देखता है, तो लोग ‘ढाई किलो का हाथ’ कहकर बुलाते हैं. यह डायलॉग, उन्होंने 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में कहा था, जिसमें ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि थे. सनी ने ‘जाट’ में भी यही डायलॉग को थोड़े अलग अंदाज में फिर से दोहराया है. हालांकि अब एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें फिर से यह कहना पसंद नहीं था.

जाट में ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे सनी देओल

आईएमडीबी से बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “मैं ‘ढाई किलो का हाथ’ वाले डायलॉग को लेकर थोड़ा नाखुश था, लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि इसकी जरूरत है और निर्देशक ने उस सीन में उस खास डायलॉग को क्यों शामिल किया है. यह बहुत बढ़िया तरीके से सामने आया और अब हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है.”

तेलुगु फिल्म में काम करने पर क्या बोले सनी देओल

तेलुगु फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “सिर्फ भाषा का ही अंतर होता है, अन्यथा कुछ भी नहीं था क्योंकि सिनेमा खुद एक भाषा है, जिसे हम सभी समझते हैं और निश्चित रूप से मजेदार यह था कि विषय देश से जुड़े हुए हैं. हमने लंबे समय से हिंदी सिनेमा को ऐसा करते हुए शायद ही देखा हो और यह मजेदार था और एक बार फिर जड़ों की ओर लौटने की खुशी थी.”

जाट के बारे में

‘जाट’ ने पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म पंजाब, हरियाणा, यूपी और बड़े पैमाने पर राजस्थान जैसे इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 X Review: अक्षय कुमार की केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >