जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

जाट एक्टर सनी देओल करीब-करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनकी कई ऐसी मूवीज भी है, जो अनाउंस तो हुई, लेकिन बन ना पाई. इन मूवीज की लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में है, आपको यहां बताते हैं.

गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के दो साल बाद सनी देओल ने जाट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म में सनी शानदार अंदाज में दिखे. विलने बने रणदीप हुड्डा के छक्के सनी ने छुड़ा दिए. मूवी ने सलमान खान की सिकंदर का बॉ्कस ऑफिस पर हाल बेहाल कर दिया. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है और 15वें दिन का आंकड़ा भी आ गया है. अब तक मूवी ने 79.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. इस बीच आपको सनी की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कभी रिलीज नहीं हो पाए.

द मैन

फिल्म द मैन में वह एक्टर के अलावा इसके डायरेक्टर भी थे. मूवी में उनके अपोजिट शिल्पा शेट्टी थी. हालांकि ये फिल्म नहीं बनी सकी.

खोटा सिक्का (1993)

खोटा सिक्का का निर्देशन गुड्डू धनोआ, राजू कोठारी और ललित कपूर के साथ मिलकर करने वाले थे. लेकिन किसी वजह से ये मूवी बन ना सकी और डिब्बा बंद हो गई.

आलमगीर (1995)

फिल्म आलमगीर में सनी देओल रवीना टंडन के साथ काम करने वाले थे, लेकिन ये फिल्म डिब्बा बंद हो गई और ठंड़े बस्ते में चली गई. इस फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार करने वाले थे.

चुनौती (1999)

फिल्म चुनौती में सनी देओल के साथ-साथ रेखा, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, मुकेश ऋषि और असरानी काम करने वाले थे. के.सी. बोकाड़िया की ये फिल्म बन नहीं पाई.

शीशा (2001)

फिल्म शीशा में सनी देओल लीड रोल में थे और सोनू सूद और नेहा धूपिया भी इसका हिस्सा थी. हालांकि फिल्म बन ना पाई और ये प्रोजेक्ट बंद हो गया.

इश्क मुश्क (1998)

फिल्म इश्क मुश्क में सनी देओल के साथ डिम्पल कपाड़िया, सोनाली बेंद्रे, बॉबी देओल काम करने वाले थे. हालांकि फिल्म अनाउंस तो हुई, लेकिन बन ना पाई.

तीरंदाज (1993)

फिल्म तीरंदाज में सनी देओल के साथ श्रीदेवी काम करने वाली थी. फिल्म इंग्लिश फिल्म ‘रॉबिन हुड : मेन इन टाइट’ का रीमेक थी, लेकिन ये फिल्म बन नहीं पाई.

बे-नकाब (1988)

सनी देओल की फिल्म बे-नकाब में संजय दत्त, संगीता बिजलानी, मंदाकिनी साथ में काम करने वाले थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट फेल हो गया.

यश चोपड़ा की बड़े बजट की फिल्म

यश चोपड़ा की बड़े बजट की फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में थे. मूवी में दिलीप कुमार और अनिल कपूर भी थे, लेकिन ये फिल्म किसी वजह से बन नहीं पाई.

इंडियन (1997)

फिल्म इंडियन में सनी देओल की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ बनने वाली थी, लेकिन ये बन नहीं पाई. सनी ये टाइट अपने पास रख ली और इसी नाम से साल 2001 में दूसरी फिल्म बनाई.

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >