Jaat Review: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

Jaat Review: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाका करने आ रहे हैं. मूवी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. इसमें रणदीप हुड्डा भी है, जो विलेन के रोल में सनी संग भिड़ते दिखेंगे. मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं एक्स पर यूजर्स इसे कैसे रिएक्शन दे रहे हैं.

Jaat Review: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट के रिलीज में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने की उम्मीद है. हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े को देखें तो यह गदर 2 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी. रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की जोड़ी वाली जाट को साउथ स्टाइल की एक्शन मसाला फिल्म बताया गया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, जोशीले डायलॉग और सिंगल स्क्रीन दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार की गई सीटी-मार वाली झलकियां हैं.

जाट की टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

जाट के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले एक्स पर नेटिजन्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “एक अच्छी निर्देशन के साथ साउथ मसाला एक्शन मनोरंजक.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सनी देओल की जाट का पहला पार्ट एक्शन और इमोशन्स से भरा है, जबकि दूसरा पार्ट रोमांच और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से भरा है. भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म. यह मस्ट वॉच है.”

जाट देखकर एक्स यूजर्स ने कैसा दिया रिएक्शन

एक और एक्स यूजर ने लिखा, “सनी देओल की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक, रोमांचकारी एंट्री सीक्वेंस, समुद्र तट पर जबरदस्त पीछा, रोंगटे खड़े कर देने वाला इंटरवल ब्लॉक और दूसरे पार्ट में बड़े पैमाने पर तबाही के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली यह फिल्म निश्चित रूप से आपको स्क्रीन से बांधे रखेगी… इसे किसी भी कीमत पर मिस न करें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “#JAATFirstReview 3/5 स्टार! एक अच्छी दिशा के साथ एक जबरस्त एटरटेनिंग फिल्म.”

जाटे के बारे में

हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली जाट का उद्देश्य पूरे भारत के दर्शकों को आकर्षित करना है. गदर 2 की सफलता के बाद एक्टर एक बार फिर पावर पैक एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित जाट एक एंटरटेनर है. जिसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसंड्रा, सैयामी खेर जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >