Jaat Movie Box Office Collection: सनी देओल की जाट होगी फ्लॉप, इतनी रहेगी कुल कमाई, KRK का दावा

Jaat Movie Box Office Collection: सनी देओल की हालिया फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने दोहरे अंकों में कमाई करते हुए 40.25 करोड़ खाते में जोड़े. मूवी को लेकर उम्मीद थी कि यह गदर 2 जैसा कमाल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह धीमे गति से चल रहा है. अब केआरके ने जाट के लाइफटाइम कलेक्शन की भविष्यवाणी की.

Jaat Movie Box Office Collection: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित सनी देओल की जाट बड़ी उम्मीदों के साथ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला. हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर उतनी चर्चा नहीं बटोरी, जितनी गदर 2 के वक्त हुई थी. फिल्म ने अब तक कुल 40.31 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चौथे दिन जाट की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया. अब खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान यानी केआरके ने इसके लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की.

केआरके ने जाट के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी की

केआरके ने जाट के लाइफटाइम कलेक्शन पर भविष्यवाणी करते हुए इसे फ्लॉप करार दिया. उन्होंने कहा कि यह मूवी 70 करोड़ के करीब कमा सकती है. यह सनी देओल की फिल्म के लिए बहुत बड़ा कारोबार है, लेकिन बहुत बड़ी लैंडिंग कॉस्ट के कारण फ्लॉप है. उन्होंने ट्वीट किया, #Jaat का लगभग 4 दिनों का इंडिया नेट बिजनेस, गुरुवार- 8 करोड़, शुक्रवार- 6 करोड़, शनिवार- 9 करोड़, रविवार- 11 करोड़!, कुल- 34 करोड़…. इसका लाइफटाइम में 70 करोड़ हो सकते हैं. सनी देओल की फिल्म बड़ी लैंडिंग कॉस्ट के कारण फ्लॉप है.

जाट के बारे में

जाट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखा और निर्देशित किया गया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से निर्मित किया गया है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज हैं.

क्या है जाट की कहानी

कहानी ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह की है, जिन्हें प्यार से “जाट” के नाम से जाना जाता है, जो चेन्नई से अयोध्या के लिए ट्रेन से जा रहे हैं, जब चिराला के पास एक छोटे से गांव में एक अप्रत्याशित दुर्घटना के कारण यात्रा रुक जाती है. जब वह खाना लेने के लिए नीचे आता है, तो खुद को रणतुंगा से घिरा हुआ पाता है. दोनों के बीच जबरदस्त झड़प होती है.

यह भी पढ़ें- Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >