Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

Jaat: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ गए हैं. फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा कमाई की, जो एक अच्छी शुरुआत है. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. अब फिल्म क्रिटिक्स के नाम से मशहूर केआरके ने सनी पाजी के मूवी का रिव्यू किया.

Jaat: गदर 2 की अपार सफलता के बाद सनी देओल बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में सनी और विलेन बने रणदीप हुड्डा का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया. इसलिए तो इसे क्रिटिक्स और नेटिजन्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. मूवी ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा कमाई की, जो एक अच्छी शुरुआत है. अब फिल्म क्रिटिक्स केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने इसका रिव्यू किया है.

केआरके ने जाट का किया रिव्यू

केआरके ने एक्स पर कुछ पोस्ट किए. जिसमें जाट का रिव्यू करते हुए लिखा, फिल्म #जाट 200 प्रतिशत 80 के दशक की फिल्म है, जिसमें भारी भरकम डायलॉग, बहुत मजेदार एक्शन और BGM है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले खराब है. अगर आप फिल्म देखने जा रहे हैं, तो दिमाग घर पर ही छोड़ दें. यह अशिक्षित, सिंगल स्क्रीन थिएटर दर्शकों के लिए एक अच्छी फिल्म है. इसलिए मैं टीम की कड़ी मेहनत के लिए 2 स्टार देता हूं.

सनी देओल की तारीफ में केआरके ने कही ये बात

केआरके ने आगे लिखा, इंटरवल हो चुका है और अब तक #Jaat कोई बुरी फिल्म नहीं है. भले ही यह एक फुल टाइम ओवर द टॉप मसाला फिल्म है. निर्देशक पूरी तरह से स्क्रीनप्ले के बजाय एक्शन और डायलॉग्स पर निर्भर है! @iamsunnydeol अच्छा काम कर रहे हैं और @RandeepHooda का लुक भी कमाल का है.

फिल्म राइटर ने भी जाट का किया था रिव्यू

फिल्म राइटर अमित जोशी ने मुंबई में प्रीमियर देखने के बाद मूवी का रिव्यू करते हुए लिखा, “मैं शायद ही कभी ट्वीट करता हूं.. मैं आज मजबूर हूं… सनी देओल की जाट देखकर आया हूं, यह फिल्म पैसा वसूल है. यदि आप घायल, दामिनी या घातक के फैन हैं, तो यह इसे बिल्कुल भी मिस न करें.” अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने लिखा, “#Jaat देखा.. क्या मजेदार सफर था! इसे जरूर थियेटर में आप देखें.”

यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए लेते हैं तगड़ी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >