सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

Jaat: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के प्रीमियर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर पहुंचे. ढोल की थाप सुनते ही वह खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे.

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ आज यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और इसे देखने के लिए दर्शक कापी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. रिलीज से पहले यानी 9 अप्रैल का फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं. इसमें सनी के पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी शामिल हुए और अपने अंदाज से उन्होंने लोगों का एक बार फिर से दिल जीत लिया. 89 वर्षीय धर्मेंद्र प्रीमियर में ढोल की थाप पर भांगड़ा करते नजर आए. उनका यह जोशीला डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

वीडियो पर आ रहे यूजर्स के कमेंट

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, हैंडसम आदमी, हमेशा दिल खुश हो जाता है जब भी धरम जी को देखता हूं. एक यूजर ने लिखा, लव यू सर. एक यूजर ने लिखा, धर्मेंद्र पाजी असली जाट है. एक यूजर ने लिखा, सर आप मेरे फेवरेट है. फिल्म जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा मुख्य रोल में हैं और मूवी का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है.

यहां पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >