Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट के कलेक्शन पर लगा फुलस्टॉप, लाइफटाइम बस इतनी रही कमाई

Jaat Box Office Collection: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद सनी देओल साल 2025 में फिल्म जाट लेकर आए. मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. क्रिटिक्स से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्शन ड्रामा की जमकर तारीफ की. तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने के बाद अब मूवी के कलेक्शन पर विराम लग गया है. आइये जानते हैं अब तक की कमाई के बारे में

Jaat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में तो दर्शक ट्रक और ट्रैक्टर में भरकर थियेटर्स तक पहुंचे. बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते तक शानदार कमाई करने के बाद अब गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी पर फुलस्टॉप लग गया है. आइये जानते हैं भारत और वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ कमा लिए.

जाट का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स, जी स्टूडियो और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से निर्मित जाट ने अबतक 87.07 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 116.75 करोड़ रहा. ग्रॉस कलेक्शन 102.75 है. मूवी को अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से कड़ी टक्कर मिली. वहीं 1 मई को जैसे ही अजय देवगन की रेड 2 रिलीज हुई, इसके कलेक्शन पर ब्रेक लग गया.

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Jaat Box Office Collection Week 1- 61.65 करोड़
  • Jaat Box Office Collection Week 2- 19.1 करोड़
  • Jaat Box Office Collection Week 3- 6.32 करोड़

Jaat Box Office Total Collection- 87.07 करोड़

जाट के बारे में

सनी देओल के अलावा, जाट में सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, रणदीप हुडा, रेगेना कैसेंड्रा पी रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज मुख्य भूमिकाओं में है. माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने इसका निर्माण किया.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >