Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट की आंधी ने उड़ाईं 10 बड़ी फिल्मों की धज्जियां, इन रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज है. फिल्म को रिलीज हुए एक ही दिन हुए है और इसने अभी भी 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला. वह कौन से फिल्म है, आपको बताते हैं.

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म जाट को लेकर खूब चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म को सनी के चाहने वालों ने फुल ऑन एंटरटेनर बताया. तो कुछ यूजर्स ने मूवी में सनी के साथ-साथ रणदीप हुड्डा की तारीफ की. फिल्म में सनी दुश्मनों के पसीने छुड़ाते दिखे. मूवी ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म तगड़ी कमाई करेगी. गोपीचंद मलिनेनी की मूवी को क्रिटिक तरण आदर्श ने साढ़े तीन स्टार दिए हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई से 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

जाट ने पहले दिन कितने रिकॉर्ड तोड़ डाले

सनी देओल की मूवी जाट ने इस साल यानी 2025 की 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जाट ने इस साल रिलीज हुई सनम तेरी कसम री-रिलीज, क्रेजी, द डिप्लोमैट, फतेह लवयापा, आजाद, इमरजेंसी, देवा, बैडएस रविकुमार, मेरे हसबैंड के पहले दिन की कमाई को धूल चटा दी है. इसके अलावा गदर एक्टर की ये फिल्म उनके करियर की दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन चुकी है. पहली हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म उनकी गदर 2 थी, जिसने पहले दिन करीब 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 0.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और इसमें फेर बदल हो सकता है.

क्रिटिक तरण आदर्श ने जाट को

क्रिटिक तरण आदर्श ने जाट का रिव्यू करते हुए इसे पावर पैक्ड बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा सनी देओल की जबरदस्त वापसी… एक दमदार मसाला फिल्म, जो तीन बड़ी ताकतों पर टिकी है: सनी की हीरो वाली एंट्री, सीटी मार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन… पूरी तरह से दर्शकों को पसंद आने वाला पैकेज, जो अपने वादे पर खरा उतरता है. निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी, जो तेलुगू सिनेमा में दमदार एंटरटेनर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं – एक जमीन से जुड़ी, देसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें दर्शकों को लुभाने वाले कई सीन हैं… फिल्म का पूरा पहला हिस्सा ‘सॉरी बोल’ वाले सीन पर आधारित है – जो कि फिल्म का सबसे शानदार पल है.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >