Jaat Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही पटरी से उतर जाएगी सनी देओल की ‘जाट’, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने कह डाली बड़ी बात

Jaat Box Office Collection Day 2: सनी देओल की एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से काफी कम कमाई की है. फिल्म ने अपनी पिछली फिल्म ‘गदर 2’ के मुकाबले सिर्फ 9.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली है. इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट्स की आंकड़ों पर क्या राय है, आइए बताते हैं.

Jaat Box Office Collection Day 2: सनी देओल की अगस्त 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था. फिल्म ने पुरे भारत में 525 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 686 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसके बाद एक बार फिर सनी देओल अपनी नई फिल्म ‘जाट’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं. हालांकि, इस फिल्म ने पहले ही दिन ‘गदर 2’ से कई गुना कम कमाई की है, जो काफी निराशाजनक है. ओपनिंग डे पर जहां ‘गदर 2’ ने 40.10 करोड़ रुपए कमाए थे. तो वहीं, ‘जाट’ ने सिर्फ 9.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म दूसरे दिन कैसा प्रदर्शन करती है, इसपर आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय.

दूसरे दिन कमाई में आएगा ड्रॉप?

ट्रेड एक्सपर्ट्स अतुल मोहन और तरण आदर्श ने अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर बात की है. उन्होंने ओपनिंग डे की कमाई पर बात करते हुए बताया कि फिल्म शाम तक ठीक-थक कमाई कर सकती है. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जाएगी. तरण आदर्श ने कहा, ‘इंडस्ट्री वालों का तो कहना था कि 6 से 7 करोड़ की ही ओपनिंग मिलेगी पर अभी नाइट शोज का कलेक्शन सामने आना बाकी हैं ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म डबल डिजिट में तो कमाई कर ही लेगी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘उम्मीद इससे बेहतर की थी पर चूंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ही एक दिन पहले शुरू हुई तो उससे काफी असर पड़ा। यह मास फिल्म है यूपी हो, बिहार हो या राजस्थान हो.. सभी जगह परफॉर्म करेगी. कल तो जहां तक है इसके कलेक्शन में ड्रॉप आएगा. बाकी शनिवार-रविवार बेहतर परफॉर्म कर सकती है.’

डीसेंट वीकेंड कलेक्शन निकाल लेगी फिल्म

वहीं, ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से थोड़ा सा कम परफॉर्म किया है. हमें इससे ज्यादा बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी पर फिल्म का प्रमोशन थोड़ा धीमा रहा. हालांकि, आने वाले तीन दिनों में इसकी कमाई बेहतर होगी. यह एक डीसेंट वीकेंड कलेक्शन निकाल लेगी.’

एक्सपर्ट्स की बात जानकार यह मालूम पड़ता है कि फिल्म वीकेंड में अच्छी कमाई कर सकती है.

जाट की स्टार कास्ट

जाट के निर्देशन की कमान गोपीचंद मलिनेनी के संभाली है. फिल्म में सनी देओल के अलावा रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट-सिकंदर के साम्राज्य पर मंडराया ‘गुड बैड अग्ली’ का खतरा, ओपनिंग डे पर कर डाली 3 गुना ज्यादा कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >