Jaat Box Office Collection Day 13: 13वें दिन ढली ‘जाट’ की चमक, कमाई में आई गिरावट, क्या थम गया ब्लॉकबस्टर का तूफान?

Jaat Box Office Collection Day 13: सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई अब घटती जा रही है. कुछ दिनों से मूवी की कमाई हर दिन कम होती जा रही है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म के 13वें दिन का बिजनेस कैसा रहा, यहां जानिए.

Jaat Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म जाट ने शानदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. कुछ दिनों बाद जाट की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज खत्म नहीं हुआ. एक्स पर अभी तक यूजर्स फिल्म के सीन और क्लिप शेयर कर रहे हैं. डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की जाट में सनी का स्वैग और एक्शन दोनों कमाल का है. मूवी 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस समय अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी छाई हुई है. केसरी 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. चलिए आपको बताते हैं जाट के 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में.

जाट के 13वें दिन का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म के 13वें दिन का कलेक्शन आ गया है. हालांकि ये शुरुआती रुझान है और ये शाम तक अपडेट हो जाएंगे. सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी ने अपने खाते में अबतक 76.28 करोड़ रुपये बटोर लिए है. ये फाइनल आंकड़े नहीं है और शाम तक चेंज हो जाएगा. बीते कुछ दिनों से मूवी की कमाई घटती ही जा रही है और इसके गिरावट ने यकीनन मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. नंबर्स देखकर ऐसा लग रहा है कि 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को कड़ी मेहनत करनी होगी.

क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी जाट की एंट्री?

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 0.02 करोड़ रुपये

यहां देखिए जाट की कुल कमाई- 76.28 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >