Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1: साल 2023 में रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर गदर 2 के बाद, सनी देओल एक्शन थ्रिलर जाट के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मूवी 10 अप्रैल को दस्तक देगी. इसमें रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन, जगपति बाबू, जरीना वहाब और उपेंद्र लिमये प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं पहले दिन मूवी कितने करोड़ की कमाई कर सकती है.

Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट के रिलीज में बस एक दिन बचा है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीद है. एडवांस बुकिंग में भी मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. हालांकि गदर 2 वाल जादू चलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. कई ट्रेड एक्सपर्ट ने भविष्यवाणी की है कि जाट पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी.

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है जाट

जूम के साथ एक इंटरव्यू में ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी ने भविष्यवाणी की है कि सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जाट नॉर्थ इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी. उनके अनुसार, जी स्टूडियो, माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री समर्थित प्रोडक्शन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई करेगा. ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, “इन दिनों दर्शकों का व्यवहार कैसा है, इसका अंदाजा लगाना वास्तव में कठिन है, लेकिन अगर यह बहुत अच्छी शुरुआत नहीं करती है तो बहुत आश्चर्य होगा.”

केआरके ने बताया कितना कमा सकती है जाट

केआरके ने भी यही कहा है कि मूवी पहले दिन 10-12 करोड़ के बीच में कमाई कर सकती है. हाल ही में सनी पाजी से भी पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि जाट 400 करोड़ के करीब कमाई करेगी. इसपर उन्होंने कहा था जब तक मूवी रिलीज नहीं हो जाती, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है. माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित जाट एक मनोरंजक फिल्म है. सनी के अलावा, इसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसंड्रा, सैयामी खेर जैसे कलाकार हैं. जाट में रणदीप खलनायक रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं.

सनी देओल इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास आगे कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं. वह राजकुमार संतोषी की ऐतिहासिक ड्रामा लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जो आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ उनका पहला काम है. वह अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित बॉर्डर के सीक्वल में भी अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराएंगे.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >