Jaat: ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बवाल, फिल्म की टीम पर FIR, सनी देओल भी फंसे, जानें पूरा मामला

Jaat: एक तरफ जहां सनी देओल की जाट सिनेमाघरों में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. वहीं दूसरे ओर फिल्म जाट के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. जालंधर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म के एक सीन ने ईसाई समुदाय को ठेस पहुंचाई है.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला. इसने अभी तक 61 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि अब एक्शन ड्रामा की टीम के खिलाफ एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मुख्य अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और निर्माता नवीन यरनेनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिल्म की टीम के खिलाफ जालंधर के सदर थाने में धारा 299 बीएनएस के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एफआईआर दर्ज की गई है.

जाट की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है. ईसाई समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति जताई है और चर्च के दृश्य पर निराशा व्यक्त की. दरअसल फिल्म के एक सीन में रणदीप हुड्डा एक चर्च के अंदर, पवित्र मंच के ऊपर रखे क्रूस के नीचे खड़े दिखाई देते हैं, जबकि मंडली के सदस्य प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं. इसमें चर्च के अंदर गुंडागर्दी और धमकी को भी दर्शाया गया है. इससे ईसाई समुदाय निराश है और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग कर रहे हैं. यही नहीं समुदाय के प्रतिनिधियों ने संयुक्त आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है.

जाट के बारे में

जाट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखित और निर्देशित है. मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से इसे निर्मित किया गया है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुडा के साथ सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: 5 वजहें अक्षय कुमार की फिल्म क्यों मचाएगी तहलका, जाट का तोड़ेगी रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >