Jaat बने सनी देओल की सफलता के पीछे इस शख्स का है हाथ! लाहौर 1947-बॉर्डर 2 पर भी दी अपडेट

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी सफलता के पीछे का श्रेय एक करीबी शख्स को दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और रामायण पर भी बड़ी अपडेट साझा की है.

Jaat: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल बहुत जल्द एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जाट’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब फिल्म को आने में 3 दिन रह गए हैं और मेकर्स भी फिल्म का हाइप दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. सनी पाजी भी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं. आज राम नवमी के मौके पर फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है. इस बीच सनी देओल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी सफलता का श्रेय एक शख्स को दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों लाहौर 1947-बॉर्डर 2 पर भी अपडेट साझा की है.

सनी देओल को फिल्म की कहानी कैसी लगी?

सनी देओल ने अमर उजाला के साथ खास इंटरव्यू में फिल्म के बारे में कहा, ‘मैत्री मूवी मेकर्स वाले ये फिल्म बना रहे हैं. फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी मेरे पास पहले जो कहानी लेकर आए थे, वह मुझे पसंद नहीं आई लेकिन जब ये ‘जाट’ का विषय लेकर वह मेरे पास आए तो मुझे ये बहुत ही प्यारा लगा. और जैसा प्यार फिल्म के ट्रेलर को मिल रहा है, उससे भी लगता है कि मेरा चुनाव सही रहा.

किस शख्स को दिया सफलता का श्रेय?

सनी देओल ने लंबे वक्त बाद गदर 2 जैसी हिट फिल्म दी थी. इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्में साइन की. एक्टर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहू त्रिशा को देते हुए कहा, जब से हमारे घर एक और बेटी (करण की पत्नी दृशा) आई है, ऐसे लगता है कि हमारे घर लक्ष्मी आ गई हैं.

‘लाहौर 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ पर दिया अपडेट

‘लाहौर 1947’ हम लोग बहुत दिनो से बनाने की सोच रहे थे. राज (राजकुमार संतोषी) को तब फिल्म के लिए निर्माता नहीं मिल रहा था. ‘गदर 2’ के बाद चीजें बदलीं. आमिर को भी ऐसी ही फिल्म बनानी थी तो सब मिल गए और काम शुरू हो गया. ‘बॉर्डर 2’ पर इसके बाद काम पूरा करना है मुझे, वह भी मेरी जिम्मेदारी ही है. और इसके बाद मैं ‘रामायण’ में हनुमान के अपने किरदार पर काम शुरू करूंगा.

यह भी पढ़े: Box Office Report: सिकंदर के फ्लॉप होते बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई ‘छावा’ की दहाड़, मोहनलाल ने भी तोड़ा KGF-कल्कि का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >