Border 2: ‘जाट’ के बाद अब ‘फौजी’ बने सनी देओल, सेट से वायरल हुआ जबरदस्त वीडियो

Border 2: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी पाजी फौजी लुक में नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है.

Border 2: सनी देओल एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ के बाद अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की तैयारियों में जुट चुके हैं. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस बीच अब फिल्म के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर फौजी के लुक में चाय पीते नजर आ रहे हैं. साथ ही वह कह रहे हैं कि हम सुबह-सुबह यहां पहुंच चुके हैं, लेकिन बाहर तेज बारिश हो रही है. अब उनका यह वीडियो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे.

एक यूजर ने लिखा, ‘आज भी बॉर्डर देखता हूं, तो पुराने दिन याद आजाते हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपकी फिल्म जाट देखी सर, आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस थी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लगता है फिर गदर मचने वाला है.’

यह भी पढ़े: The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 4 दिन में डिजास्टर बनी ‘द भूतनी’, कलेक्शन देख संजय दत्त भी चौंकेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >