Irrfan Khan: जब बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के घर AC ठीक करने पहुंच गए थे इरफान खान, बताया था- मैंन दरवाजा खटखटाया…

Irrfan Khan 57th Birth Anniversary: इरफान खान ने लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी. आज उनकी 57वीं जयंती है. इरफान ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया था, जो आज भी दर्शकों को याद है.

Irrfan Khan 57th Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके चाहने वालों ने उन्हें कभी भुलाया नहीं हैं. आज उनकी 57वीं जयंती है. एक्टर हमारे बीच बहुत कम के लिए थे, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. वह उन एक्टर्स में से थे जो अपने अभिनय से किसी भी सीन में जान डाल देते थे. वह एक प्रभावशाली एक्टर थे. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि इरफान एक बार राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने गए थे.

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के घर एसी ठीक करने गए थे राजेश खन्ना

दिवंगत एक्टर इरफान खान ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बताया था. उन्होंने बताया था कि वह जयपुर में टेक्निकल कोर्स की ट्रेनिंग कर रहे और ये पूरा करने के बाद वह मुंबई आ गए थे. इस दौरान काम के सिलसिले में उन्हें फील्ड पर जाना पड़ता था. एक बार उन्हें सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर उनक एसी ठीक करने के लिए जाना पड़ा था. एक्टर ने बताया था, “मुझे याद है कि किसी भाई ने उनके घर का डोर खोला था और मुझे पूछा था कौन. इसपर मैंने कहा था एसी ठीक करने वाला और ऐसे उनके घर के अंदर मुझे एंट्री मिली थी.”

इन फिल्मों में इरफान खान की दिखी थी दमदार एक्टिंग

इरफान खान ने कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें मकबूल, स्लमडॉग मिलियनेयर, द नेमसेक, लाइफ इन ए मेट्रो, द लंचबॉक्स, जुरासिक वर्ल्ड जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है. कुछ फिल्मों में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें अवॉर्ड भी दिलाई थी. इसमें द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाई, पान सिंह तोमर, लाइफ इन एक मेट्रो, अंग्रेजी मीडियम शामिल है. लाइफ ऑफ में इरफान ने एक ऐसे लड़के का रोल निभाया था, जो समुद्र में फंस जाता है. हालांकि वह हिम्मत नहीं हारता. वहां से वह बच निकलता है और अपने बचने की अविश्वसनीय कहानी सुनाता है. फिल्म ने कई अकादमी पुरस्कार जीते थे.

यह भी पढ़ें- 11 Years of Lunch Box: दो अजनबी लोगो की जिंदगी को जोड़ने वाले लंच बॉक्स की खूबसूरत कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >