Indian Idol विनर पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट पर करीबी दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने उनके परिवार…

Pawandeep Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 विनर और पॉपुलर सिंगर पवनदीप राजन की हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे खुद उनकी करीबी दोस्त सायली कांबले ने लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंगर के परिवारवालों से बात करके साझा की है.

Pawandeep Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन इस वक्त मुश्किलों से जूझ रहे हैं. सिंगर का बीते दिन सोमवार की सुबह 3:40 बजे दर्दनाक कार एक्सीडेंट हो गया है. तड़के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में पवनदीप को शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है. सिंगर को लेकर पिछले दिन खबर आई कि उन्हें ICU में भर्ती किया गया है. हालांकि, अब उनकी हालत कैसी है, इसपर उनकी करीबी दोस्त और इंडियन आइडल की दूसरी रनर-अप सायली कांबले ने एक बड़ी अपडेट साझा की है.

सायली कांबले ने की पवनदीप के परिवार से बात

पवनदीप और सायली कांबले की ‘इंडियन आइडल 12’ में काफी अच्छी दोस्ती रही थी. दोनों को सेट पर अच्छा बॉन्ड शेयर देखा गया था. अब सायली ने जूम से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने पवनदीप के परिवार से बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें सिंगर की हेल्थ से जुड़ी ज्यादा अपडेट देने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मैंने उनके परिवार के सदस्यों से बात की है. मुझे इस बारे में अधिक जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं है. मैं बस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.” मालूम हो कि पवनदीप का एक्सीडेंट उनके ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से हुई थी.

कौन हैं पवनदीप राजन?

पवनदीप राजन को असली फेम ‘इंडियन आइडल 12’ का विजेता बनने के बाद मिली थी. हालांकि, संगीत उनके रगों में हैं. उनके माता-पिता और बहन भी एक मशहूर लोक संगीत कलाकर हैं. वहीं, पवनदीप भी बचपन में तबला वादन में अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार जीत चुके हैं. उन्होंने अबतक भारत के 14 राज्यों और दुनिया के 13 देशों में लगभग 1200 लाइव शोज किए हैं, जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिली है. नेट वर्थ की बात करें, तो पवनदीप राजन की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ (1 मिलियन से 2 मिलियन डॉलर) के बीच है.

यह भी पढ़े: Met Gala 2025: कियारा के बेबी बंप डेब्यू से शाहरुख के सिग्नेचर पोज तक, मेट गाला 2025 में छाया बॉलीवुड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >