Ikkis Final Trailer: फाइनल ट्रेलर में छा गए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र की आखिरी लाइन कर देगी आंखें नम

Ikkis Final Trailer: अगस्त्य नंदा स्टारर इक्कीस का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अगस्त्य को सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में देखा जा सकता है. वहीं, धर्मेंद्र का इमोशनल डायलॉग पूरे ट्रेलर की जान है.

Ikkis Final Trailer: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी और मैडॉक फिल्म्स की निर्मित मच अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म भारत के सबसे बहादुर सैन्य नायकों में से एक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और बलिदान को बड़े पर्दे पर श्रद्धांजलि देती है.

फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि उनके साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत समेत कई दमदार कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं. पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 कर दी गई है. ऐसे में आइए अब ट्रेलर की खासियत बताते हैं.

पहले यहां देख लें पूरा ट्रेलर-

ट्रेलर में दिखा साहस, सम्मान और बलिदान

‘इक्कीस’ का ट्रेलर देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की कहानी को बेहद भावुक अंदाज में पेश करता है. अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल के किरदार को प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है.

ट्रेलर में सैन्य एक्शन के साथ-साथ पर्सनल इमोशन्स को भी खास जगह दी गई है. इसमें अरुण खेत्रपाल की देशभक्ति, डेडिकेशन और परिवार के साथ उनके रिश्तों को दिखाया गया है, जो उनके बलिदान की सोच को आकार देते हैं.

धर्मेंद्र का डायलॉग बना ट्रेलर की जान

फाइनल ट्रेलर का सबसे इमोशनल पल वह है, जब धर्मेंद्र अपने किरदार में अरुण खेत्रपाल के बारे में कहते हैं, “यह मेरा छोटा बेटा मुकेश है, 50 साल का है… और यह मेरा बड़ा बेटा अरुण है, जो हमेशा इक्कीस साल का ही रहेगा.”

इस डायलॉग ने दर्शकों को गहराई से झकझोर दिया है और ट्रेलर को और भी दमदार बना दिया.

फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएट होने के बाद 17 पूना हॉर्स रेजिमेंट जॉइन की थी. दिसंबर 1971 में बसंतर की लड़ाई के दौरान, उन्होंने बारूदी सुरंगों से भरे इलाके में अपनी स्क्वाड्रन को आगे बढ़ाया और अहम आर्मर सपोर्ट दिया.

भारी गोलीबारी के बीच अरुण खेत्रपाल ने दुश्मन के 10 टैंकों को तबाह कर दिया. जब उनका टैंक आग की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, तब भी उन्होंने अपनी पोस्ट छोड़ने से इनकार कर दिया.

उनकी इस असाधारण बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र, भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान दिया गया.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: राम गोपाल वर्मा ने लंबे-चौड़े ट्वीट में ‘धुरंधर’ का जबरदस्त रिव्यू किया, बताया भारतीय सिनेमा का टर्निंग पॉइंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >