Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर’ के सामने दूसरे दिन अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने दिखाया दम या रही फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया

Ikkis Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल. उनके अपोजिट एक्ट्रेस सिमर भाटिया दिखी है. मूवी ने 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Ikkis Box Office Collection Day 2: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा फीडबैक मिला. अगस्त्य की दमदार एक्टिंग ने फैंस को हैरान कर दिया. जबकि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक भावुक हो गए. मूवी में विवान शाह, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत ने भी शानदार काम किया हैं. फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. आइए दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

‘इक्कीस’ के दूसरे दिन का कलेक्शन

इक्कीस‘ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. ये फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर बेस्ड है, जिन्हें सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र मिला था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दूसरे दिन फिल्म ने 0.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली नंबर्स है और शाम तक फाइनल डाटा नाइट शोज के बाद आ जाएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 7.26 करोड़ रुपये का कर लिया है.

अगस्त्य नंदा की तारीफ में विवान शाह ने क्या कहा?

‘इक्कीस’ में विवान शाह अहम किरदार में नजर आए हैं. उन्होंने अगस्त्य नंदा की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा, “यह मेरे पसंदीदा को-एक्टर और अब तक मिले सबसे दयालु, सबसे शानदार और सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक के लिए एक तारीफ वाला पोस्ट है! तुम हम सबकी जिंदगी में एक आशीर्वाद हो अग्गी! लव यू. अगस्त्य मेरे लिए एक प्रेरणा है! 23 से 24 (अब 25) साल की उम्र में वह एक पूरी तरह से विकसित इंसान और एक असाधारण रूप से समझदार एक्टर है.”

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? ओपनिंग डे पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इन 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, चमके अगस्त्य नंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >