Ikka OTT Release Date: कानून का खेल खेलेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, इस दिन रिलीज होगी कोर्टरूम थ्रिलर

Ikka OTT Release Date: करीब 30 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ में आमने-सामने नजर आएंगे. आइये जानते हैं किस दिन रिलीज होगी फिल्म.

Ikka OTT Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दोनों नेटफ्लिक्स के अपकमिंग कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ में दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज डेट ऑफिशियल तौर पर अनाउंस कर दी है.

इक्का इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘इक्का’ 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी. पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्दी उतरेगा… इक्का देखें, 10 जुलाई को, केवल नेटफ्लिक्स पर. यह फिल्म सनी देओल के लिए खास है, क्योंकि इससे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. एक्टर एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगे, जो न्याय और कानून के इर्द-गिर्द घूमता है. वह एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं.

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने क्या कहा

इक्का का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है. उन्होंने बताया कि कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से उनकी पसंदीदा शैली रही है और ‘इक्का’ उन कहानियों में से एक है, जिसे वह लंबे समय से पर्दे पर लाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी लड़ाई की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों, भावनाओं और नैतिक संघर्षों को भी गहराई से दिखाया गया है. सिद्धार्थ ने कहा कि सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना बेहद खास एक्सपीरियंस रहा.

कैसी होगी इक्का की कहानी

‘इक्का’ की कहानी एक हाई-प्रोफाइल वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी उनके पास्ट से जुड़ा एक शख्स अचानक उनकी जिंदगी में वापस आ जाता है. यह रोल अक्षय खन्ना निभा रहे हैं. इसके बाद शुरू होता है इमोशन्स, सीक्रेट्स और जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामे से भरा खेल. पुराने रिश्ते, अधूरे हिसाब और सही-गलत के बीच फंसे किरदार कहानी को हर मोड़ पर और दिलचस्प बनाते हैं. फैमिली, वैल्यूज और जस्टिस की इस हाई-स्टेक्स लड़ाई में कौन जीतेगा, यह जानने के लिए फैंस को 10 जुलाई तक इंतजार करना होगा, जब ‘इक्का’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >