अक्षय खन्ना क्यों चाहते थे सनी देओल से पहले सेट पर पहुंचना? ‘इक्का’ डायरेक्टर ने बताया राज

फिल्म ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना और सनी देओल 29 साल बाद साथ नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया कि अक्षय सेट पर सनी से पहले पहुंचना चाहते थे. आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

Siddharth P Malhotra On Sunny Deol Akshaye Khanna Reunion: डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 29 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. दोनों इससे पहले साल 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखे थे. एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया, जिसमें उन्होंने बताया कि अक्षय हमेशा सनी से पहले सेट पर आना चाहते थे. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई.

इस वजह से अक्षय खन्ना पहले पहुंचना चाहते थे सेट पर?

डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “अक्षय खन्ना, सनी सर का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें बहुत मानते हैं. मैंने 90s के एक्टर्स में यह चीज देखी है कि उनमें प्रोफेशनलिज्म और हायरार्की का बहुत ध्यान होता है. सेट पर कॉल टाइम दिया गया था, लेकिन अक्षय ने कहा कि पहले मुझे सेट पर आने दो, फिर सनी सर को बुलाना. उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि सनी सर मेरा इंतजार करें. पहले मैं आ जाऊं, फिर उन्हें बुलाया जाए. यह उनके किरदार और सोच को दिखाता है.”

Sunny Deol On Set: सनी देओल के सेट बिहेवियर पर खुलासा

डायरेक्टर ने सनी देओल के बारे में भी दिलचस्प बातें बताई. उन्होंने कहा, “सनी सर बिल्कुल अलग हैं. वह सेट पर बहुत मजेदार इंसान हैं. आप इक्का के बिहाइंड द सीन वीडियो में उन्हें एक अलग अंदाज में देखेंगे. वह सेट को परिवार की तरह मानते हैं और वहां एक पिता जैसी भूमिका निभाते हैं. जब वह बैठते हैं तो माहौल हल्का और खुशमिजाज बना देते हैं. जहां तक उनकी शख्सियत की बात है, वह थोड़े शर्मीले हैं, खासकर महिलाओं के सामने. लेकिन वह बहुत ही दिल के साफ इंसान हैं. मैंने उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखा है, खासकर मुश्किल समय में भी मजबूत बने रहना. यही असली कैरेक्टर की पहचान होती है.”

About Ikka Movie: इक्का फिल्म की कहानी

‘इक्का’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और निजी रिश्तों के टकराव को दिखाती है. फिल्म में सनी देओल ‘अर्जुन मेहरा’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ईमानदार और बेबाक डिफेंस लॉयर हैं.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज

यह भी पढ़ें– मैं अभी भी डरी हुई हूं, ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने पर बोली दीया मिर्जा, सनी देओल ने ऐसे किया सपोर्ट

यह भी पढ़ें– यह उनका समय है, वे इससे भी ज्यादा के हकदार हैं, अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ सफलता पर सनी देओल का आया रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >