IIFA 2024 Winners: शाहरुख खान फिर बने किंग, नाम किया ये अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स लिस्ट

आईफा 2024 अवार्ड्स में शाहरुख खान छा गए. शो में रेखा, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी सहित कई स्टार्स ने शिरकत की. किसे बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, आपको यहां बताते हैं.

IIFA 2024 Winners: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड 2024 यानी आईफा में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी उपस्थिति से चार-चांद लगा दिया. इस कार्यक्रम में रेखा, शाहरुख खान, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी, कृति सेनन, करण जौहर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे सहित कई स्टार्स शामिल हुए. रानी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि किंग खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. आपको पूरी विनर्स लिस्ट बताते हैं.

देखें पूरी विनर लिस्ट यहां

  • बेस्ट फिल्म: एनिमल
  • बेस्ट निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल
  • बेस्ट एक्टर (मेल): शाहरुख खान (जवान)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): अनिल कपूर – एनिमल
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल): शबाना आजमी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट परफॉर्मेंस नेगेटिव रोल में- बॉबी देओल – एनिमल
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन, रामेश्वर- एनिमल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): भूपिंदर बब्बल – अर्जन वैली (एनिमल)
  • बेस्ट प्लेबैक (फीमेल): शिल्पा राव – चालेया (जवान)
  • आउटस्टैंडिग एचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा- हेमा मालिनी,
  • वर्ष की बेस्ट नवोदित कलाकार: अलिजेह अग्निहोत्री
  • बेस्ट स्टोरी: इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट गीत: सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल – सतरंगा (एनिमल)

शाहरुख खान और विक्की कौशल ने की डांस

शाहरुख खान ने आईफा अवॉर्ड्स 2024 को होस्ट किया. इस दौरान किंग खान और विक्की कौशल ने कई गानों पर डांस किया. सबसे पहले दोनों ने ‘झूमे जो पठान’ पर धांसू डांस किया. स्टेज पर विक्की और शाहरुख के साथ करण जौहर ने भी डांस किया. उसके बाद दोनों ने साथ मिलकर ‘ओ अंटावा’ परफॉर्मेंस दी. उनकी बॉन्डिंग इस दौरान काफी जबरदस्त रही. इसके अलावा किंग खान ने विक्की संग ‘तौबा-तौबा’ गाने पर भी डांस किया.

Also Read- Income Tax: शाहरुख खान ने इस साल दिया इतना टैक्स, अमिताभ बच्चन-सलमान को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Also Read- Shah Rukh Khan Net Worth: अमिताभ बच्चन से ज्यादा अमीर हैं शाहरुख खान, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >