IFFI Goa 2024 का समापन, इस डायरेक्टर को मिला सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

IFFI Goa 2024: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)  2024 का गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में 28 नवंबर, 2024 को समापन हो गया है. इस दौरान महोत्सव में क्या-क्या हुआ आइए बताते हैं.

IFFI Goa 2024: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2024 का गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में समापन हो गया है. इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 20 नवंबर 2024 को हुई थी. 8 दिनों से चला आ रहा यह फेस्टिवल 28 नवंबर को खत्म हो चुका है. इस साल 2024 में इफ्फी का 55वां संस्करण था. जिसमें 11,332 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ ही 28 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों, देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

कैसा रहा इफ्फी 2024 का समापन समारोह?

इफ्फी 2024 में बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कला जगत से जुड़े लोग भी शामिल हुए. इस फेस्टिवल के समापन समारोह में संगीत और नृत्य के अलावा कई कलाकारों को असाधारण उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया. जहां एक तरफ, निर्देशक फिलिप नॉयस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. वहीं, 12वीं फेल और द साबरमती रिपोर्ट फेम एक्टर विक्रांत मैसी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इफ्फी 2024 फेस्टिवल की शुरुआत माइकल ग्रेसी की निर्देशित ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘बेटर मैन’ की स्क्रीनिंग से हुई. इस समारोह के दौरान लिथुआनियाई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण मयूर पुरस्कार दिया गया. तो वहीं, रोमानियाई फिल्म ‘ए न्यू ईयर दैट नेवर केम’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रजत मयूर पुरस्कार से नवाजा गया.

भारतीय सिनेमा के इन हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

सिनेमा उत्सव के कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के प्रमुख चार हस्तियों को श्रद्धांजलि भी दी गई. इनमें अक्किनेनी नागेश्वर र��व (एएनआर), राज कपूर, मोहम्मद रफी और तपन सिन्हा शामिल है, जिनका कला जगत में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: Raj Kapoor Film Festival: राज कपूर की इन फिल्मों को अब थियेटर्स में कर सकते हैं एंजॉय, रणबीर कपूर ने दादा की विरासत पर जताया गर्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >