I Want To Talk OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म, ट्विस्ट ने लगाया तड़का

I Want To Talk OTT: शूजीत सरकार की ओर से निर्देशित और अभिषेक बच्चन स्टारर आई वांट टू टॉक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो अब ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

I Want To Talk OTT: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक, 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. शूजीत सरकार की ओर से निर्देशित मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और इसे फ्लॉप करार दिया गया. अब आई वांट टू टॉक ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है, तो इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं.

किस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई आई वांट टू टॉक

आई वांट टू टॉक को दर्शक ओटीटी दिग्गज अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. हालांकि अभी इसे देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि यह रेंट पर उपलब्ध है. अभिषेक बच्चन की मूवी 349 रुपये पर उपलब्ध है. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 2 करोड़ रुपये से कम था. यह पिछले कुछ सालों में अभिषेक की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म थी.

क्या है आई वांट टू टॉक की कहानी

आई वांट टू टॉक की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करता है. रास्ते में गंभीर चिकित्सीय स्थितियां आने के बाद उनका जीवन उलट-पुलट हो जाता है. फिल्म में हंसी के साथ कुछ इमोशनल पल भी है, जो आपको रूला देंगे. इसमें अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू, टॉम मैकलेरन, जेनेट कार्टर, क्रिस्टिन गोडार्ड, जो रसेल और कैप्रिस ओट प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आई वांट टू टॉक का निर्माण शील कुमार और रोनी लाहिड़ी ने किया है. वहीं संगीत ताबा चाके की ओर से तैयार किया गया है. कहानी मशहूर लेखक रितेश शाह ने लिखी है.

यह भी पढ़ें- I Want To Talk Box Office Verdict: अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- I Want To Talk: शूजित सरकार की फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे अभिषेक बच्चन, जानें किसे ऑफर हुई थी पहले फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >