यश की 'टॉक्सिक' बार-बार क्यों हुई लेट? हुमा कुरैशी ने दिया जवाब, कहा-दर्शकों ने ऐसा एक्शन पहले कभी नहीं देखा

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को लेकर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि फिल्म को तभी रिलीज किया जाना चाहिए, जब वह पूरी तरह तैयार हो.

Huma Qureshi On Toxic Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म की देरी को लेकर अपनी बात रखी. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर फिल्म की रिलीज बार-बार क्यों टल रही है. इस पर हुमा ने क्या जवाब दिया आपको बताते हैं.

Huma Qureshi On Toxic Delay: हुमा कुरैशी ने कहा- अब फिल्म की रिलीज पर होना चाहिए फोकस

हुमा कुरैशी ने 'लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "नई रिलीज डेट 26 अगस्त है. देरी की वजह जो भी रही हो, मुझे लगता है कि अब ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं भी फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि मैंने जितना भी देखा है, उसके आधार पर कह सकती हूं कि यह एक शानदार विजुअल अनुभव होने वाली है. यह बहुत बड़ी फिल्म है."

Huma Qureshi Praises Toxic Action: 'टॉक्सिक' के एक्शन को बताया अनोखा अनुभव

हुमा कुरैशी ने आगे कहा, "मैंने अभी पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैंने जितना देखा है, उसके हिसाब से हर कलाकार और हर किरदार ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं लगता कि दर्शकों ने इससे पहले इतने बड़े लेवल का एक्शन अनुभव किया होगा." उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए जल्दी रिलीज नहीं करना चाहिए कि वह बाकी फिल्मों से पहले सिनेमाघरों में आ जाए. फिल्म को तभी रिलीज किया जाना चाहिए, जब वह पूरी तरह तैयार हो. हुमा ने कहा, "फिल्म मार्च में आए, जून में आए या अगस्त में, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. मकसद सबसे पहले रिलीज करना नहीं होना चाहिए, बल्कि फिल्म को तब रिलीज करना चाहिए जब वह पूरी तरह तैयार हो."

Toxic Movie Cast And Story: यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे ये सितारे

'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सच को जितना दबाओगे, वह उतनी ही ताकत से लौटेगा, 'सतलुज' हटाए जाने पर भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- इसे दिखाओ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >