Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के कजिन भाई की हत्या हो गई. पार्किंग विवाद को लेकर एक्ट्रेस के भीई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल जांच अभी चल रही है.

Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई को लेकर सुबह-सुबह एक बड़ी खबर आ रही है. एक्ट्रेस के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. ये घटना दिल्ली के निमामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात लगभग 11 बजे हुई. पुलिस की मानें तो पार्किंग विवाद के कारण आसिफ पर हमला किया गया और इसमें उनकी जान चली गई. दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल जांच चल रही है. शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी.

इस वजह से हुमा कुरैशी के भाई की हुई हत्या

पुलिस के मुताबित, गुरुवार रात करीब 11 बजे आसिफ कुरैशी ने दो युवकों से अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ी स्कूटर को हटाने के लिए कहा. मामूली-सी पार्किंग की बात पर नके बीच बहस हो गई. जिसके बाद अरोपियों ने उसपर हमला किया, जिसमें आसिफ बुरी तरह घायल हो गए. आसिफ को उसके बाद हॉस्पिटल में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने बताया पूरी बात

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने बताया, दो आदमियों ने घर के बाहर स्कूटर खड़ा कर दिया था. आसिफ ने उन्हें स्कूटर को वहां से हटाने के लिए कहा. जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गई जो मारपीट में बदल गई. वो दो लोग थे, जिन्होंने मेरे भतीजे की हत्या कर दी.

आसिफ कुरैशी की पत्नी ने क्या बताया

आसिफ कुरैशी की पत्नी सैनाज कुरैशी ने पुलिस को बताया की आरोपी पार्किंग के मुद्दे पर पहले भी उनसे लड़ाई कर चुका था. गुरुवार को आसिफ जब काम से घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोसी का स्कूटर उनके घर के मेन दरवाजे पर लगा हुआ है. जिसके बाद उन्होंने उसे वहां से हटाने के लिए कहा. स्कूटर हटाने के बजाय उनके पड़ोसी आसिफ को गाली देने लगे. उसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से आसिफ पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं सेट पर गया और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >