Hrithik Roshan: रेखा ने क्यों 'कोई मिल गया' के सेट पर ऋतिक रोशन के गाल पर जड़ा जोरदार थप्पड़, निकल पड़े थे आंसू

Hrithik Roshan: प्रीती जिंटा और ऋतिक रोशन स्टारर 'कोई मिल गया' फिल्म के एक सीन के लिए रेखा ने ऋतिक रोशन को इतना जोर का थप्पड़ मारा की उनके सच में आंसू निकल आए थे. और वह सुन्न पड़ गए थे.

Hrithik Roshan: राकेश रोशन की निर्देशित साल 2003 की फिल्म ‘कोई मिल गया’ ऋतिक रोशन के करियर की सबसे पसंदीदा और अच्छी फिल्मों में से एक है. फिल्म में रितिक रोशन के अलावा प्रीति जिंटा, राखी, रजत बेदी, प्रेम चोपड़ा और हंसिका जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. आज हम इस फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा आप सभी को बताएंगे, जिसमें रेखा ने रितिक रोशन के गाल पर इतना जोर का थप्पड़ जड़ा था कि उनके आंसू निकल आए थे.

पिंकविला से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने क्या कहा

ऋतिक रोशन ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में इस थप्पड़ वाले किस का खुलासा करते हुए बात की थी. उन्होंने कहा कि, “जब सेट पर पहुंचा तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं गलत सेन की तैयारी करके आया हूं. उस दिन हमें वो सीन शूट करना था जिसमें मेरी मां सोनिया यानी रेखा जी मेरे गाल पर थप्पड़ मारती है और मैं रोने लगता हूं और उनसे पूछता हूं कि मैं बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल क्यों नहीं हूं. यह बहुत मुश्किल सीन था इसलिए जब मुझे पता चला कि आज यह वाला सीन शूट करना है तो मैं सन्न रह गया. मैं 45 मिनट तक अपनी कर में ही बैठा रहा और सोचने लगा कि क्या करूं? क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्टर मेरे पापा थे और मुझे पता था वह शूटिंग पोस्टपोन नहीं करेंगे.”

रेखा के थप्पड़ मारने से ऋतिक के निकले आंसू

ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि, “मैंने जैसे तैसे अपने आप को तैयार किया और सीन शूट करने गया. शूटिंग के शुरू होने से पहले रेखा जी आईं. उन्होंने कहा कि वह सीन को रियल दिखाने के लिए सच में मेरे गाल पर थप्पड़ मारेंगे इसलिए मैं पहले से ही तैयार रहूं. मुझे लगा वह मजाक कर रही हैं. लेकिन, जैसे ही पापा ने एक्शन बोला, रेखा जी आईं और उन्होंने सच में मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. मैं सन्न रह गया उस सीन में मेरा सच में रोना निकल आया था. सारे इमोशंस बाहर आ गए थे.”

Also Read Rekha Birthday: 70 की हुईं नायाब रेखा, महज चार वर्ष की उम्र से शुरू हुआ अभिनय का सफर

Also Read Actress Rekha: रेखा विधवा होने के बाद भी क्यों लगाती हैं सिंदूर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >