Housefull 5 X Review: पैसा वसूल या पैसा बर्बाद? अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी पर फैंस का रिएक्शन

Housefull 5 X Review: अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री-कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हो गई है. अब दर्शकों के भी एक्स रिव्यू सामने आ गए हैं. ऐसे में जानिए कि फिल्म पैसा वसूल है या बर्बाद?

Housefull 5 X Review: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है. अब दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है और यह तय करना अब आसान हो गया है कि फिल्म पैसा वसूल है या पैसा बर्बाद.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘हाउसफुल 5’ एक कॉमेडी-मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें कहानी एक शिप पर हो रहे मर्डर और रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. क्लासिक ‘हाउसफुल’ टच के साथ इसमें मर्डर, सस्पेंस और ढेर सारी हंसी का तड़का है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स — हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B — के साथ रिलीज किया गया है.

फैंस का क्या कहना है?

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “हाउसफुल 5 का फर्स्ट हाफ माइंड ब्लोइंग है. बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है.” दूसरे ने लिखा, “लगातार हंसी, सस्पेंस और ट्विस्ट! हर सीन में कुछ नया, क्लाइमेक्स ने तो चौंका दिया.” एक और ने शेयर किया, “हाउसफुल 5B में फनी डायलॉग्स और मल्टीस्टार स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक है. कोई एक्स्ट्राऑर्डिनरी प्लॉट नहीं है, लेकिन एक बार देख सकते हैं.” वहीं एक फैन ने कहा- आज बॉलीवुड की सबसे मजेदार कॉमेडी देखी. अक्षय कुमार की टाइमिंग और पूरी कास्ट की केमिस्ट्री कमाल है.

स्टारकास्ट बनी हाइलाइट

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कई बड़े सितारे स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं. हर किरदार को दर्शकों ने पसंद किया है और कहा है कि “इतने सारे सितारे एक साथ देखना वाकई मजेदार है.”

पैसा वसूल या नहीं?

अब सवाल ये उठता है कि क्या फिल्म वाकई पैसा वसूल है? अगर आप ‘हाउसफुल’ सीरीज के फैन हैं, हल्की-फुल्की कॉमेडी, मल्टीस्टार एंटरटेनमेंट और मर्डर मिस्ट्री के मिक्स को पसंद करते हैं — तो ये फिल्म आपको हंसाएगी भी और थोड़ा सोचने पर भी मजबूर करेगी.

यह भी पढ़े: Housefull 5 A vs B: एक टिकट, दो क्लाइमैक्स… टिकट बुक करने से पहले जानें कौन सा वर्जन देखना है ज्यादा मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >