Housefull 5 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन हुई बाजाफाड़ कमाई

Housefull 5 Worldwide Collection Day 2: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल 5' ने वर्ल्डवाइड दूसरे दिन कमाल कर दिया है. इसी के साथ फिल्म 2025 की 8वीं हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है. ऐसे में जानें फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Housefull 5 Worldwide Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ फाइनली सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हो चुकी है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, यह मर्डर मिस्टर कॉमेडी-ड्रामा सुपरहिट ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भर-भरकर धांसू रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही कई जगह तो सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल भी हैं. इसकी खास वजह फिल्म की इतनी बड़ी स्टार कास्ट और 2 क्लाइमेक्स हैं. ऐसे में फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया, आइये बताते हैं.

हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ की शानदार कमाई की. जबकि, तीसरे दिन फिल्म ने शुरूआती 8 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद अब फिल्म की कमाई 55 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने दूसरे दिन 87.00 करोड़ रुपये कमाए हैं.

2025 की 8वीं हाईएस्ट ग्रोसर बॉलीवुड फिल्म

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे 19 से ज्यादा स्टार्स शामिल हैं.

वहीं, यह फिल्म अपनी शानदार रफ्तार के साथ इस साल 2025 की 8वीं हाईएस्ट ग्रोसर बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इससे पहले इस लिस्ट में पहले नंबर पर छावा (615.39 करोड़) है. दूसरे नंबर पर रेड 2 (176.17 करोड़), तीसरे नंबर पर स्काई फोर्स (134.93 करोड़), चौथे पर सिकंदर (129.95 करोड़), पांचवें पर केसरी 2 (94.30 करोड़), छठे पर जाट (90.34 करोड़) और सातवें पर भूल चूक माफ (68.53 करोड़) ने जगह बनाई है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म में एंट्री? इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >