Housefull 5 Worldwide Box Office: दुनियाभर में अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट या फ्लॉप, रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर

Housefull 5 Worldwide Box Office: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘हाउसफुल’ ने छठे दिन बवाल काट दिया है. स्काई फाॅर्स का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद फिल्म जल्द ही रेड 2 की वाट लगाने जा रही है. ऐसे में जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या कहता है.

Housefull 5 Worldwide Box Office: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की साल 2025 की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ की 5वीं किस्त 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को 2 क्लाइमेक्स के साथ मर्डर मिस्ट्री का टच दिया गया है. साथ ही इसकी मल्टी स्टार कास्ट इसे 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर ले जा रही है.

अबतक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कई रिकार्ड्स तोड़े हैं. वहीं, विदेशों में भी हाउसफुल 5 ने झंडे गाड़ दिए हैं. साथ ही बहुत जल्द यह 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनने जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसा रहा.

6वें दिन वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने की ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के पांच दिनों में साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘स्काई फाॅर्स’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया ही. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड डे 6 को 187.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो यह बहुत जल्द ‘रेड 2’ को भी पीछे छोड़ देगी. जबकि, ‘हाउसफुल 5’ का नेट कलेक्शन 120.25 करोड़ तक पंहुचा है.

अबतक का डे वाइज कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन: 120.25 करोड़

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55: अक्षय कुमर की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप? 55वें दिन हुआ साफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >