Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कमाई ने किया साफ

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय स्टारर हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐस में जानिए फिल्म की पूरी रिपोर्ट.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यू पाने वाली इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब जब आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से मुकाबला शुरू हुआ है, ‘हाउसफुल 5’ की कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिर भी यह फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही. ऐसे में आइए बताते हैं दुनियाभर में फिल्म ने कितना कमाया.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘हाउसफुल 5’ का जलवा

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 272.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन 179.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह फिल्म अब तक अजय देवगन की ‘रेड 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ चुकी है और टॉप 10 कॉमेडी ग्रॉसर्स में जगह बना चुकी है.

स्टारकास्ट में छाया सितारों का मेला

‘हाउसफुल 5’ की खास बात इसका मल्टीस्टारर कास्ट है. इस फिल्म में अक्षय, रितेश और अभिषेक के अलावा, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों की लंबी चौड़ी टोली नजर आई.

हाउसफुल 6 की तैयारी?

जब निर्देशक तरुण मनसुखानी से ‘हाउसफुल 6’ पर सवाल किया गया, तो उन्होंने Firstpost से कहा, “हां, हाउसफुल 6 पर जरूर काम किया जाएगा, लेकिन फिलहाल हम ‘हाउसफुल 5’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं. जहां तक मेरी बात है, मैं हाउसफुल 6 से पहले कुछ नया करना चाहूंगा.” इस बयान ने फ्रेंचाइजी के फैन्स के बीच उत्साह जरूर बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़े: Kuberaa Star Cast Fees: ‘कुबेर’ के खजाने से धनुष ने वसूले करोड़ों, तो रश्मिका-नागार्जुन ने बटोरे नाम भर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >