Housefull 5 Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, रिकॉर्ड तोड़ते हुए कमाए इतने करोड़

Housefull 5 Worldwide Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन-दिनों हाउसफुल 5 की सफलता का आनंद ले रहे हैं. तरुण मनसुखानी की कॉमेडी ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. भारत में 5 दिनों में इसकी कमाई 111 करोड़ के करीब है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना कलेक्शन किया.

Housefull 5 Worldwide Box Office: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 6 जून को रिलीज हुई मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. यही वजह है कि इसने 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वीकेंड में इसने शानदार कलेक्शन किया, हालांकि वीकडेज के आंकड़े में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

अपने शुरुआती वीकेंड में हाउसफुल 5 ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को क्रमशः 24.35 करोड़ रुपये, 32.38 करोड़ रुपये और 35.10 करोड़ रुपये कमाए. भारत में हाउसफुल 5 का मौजूदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.6 करोड़ रुपये है. इसने खिलाड़ी कुमार की फिल्म गोल्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वहीं पांचवें दिन ग्लोबली मूवी ने 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

स्काई फोर्स के रिकॉर्ड को हाउसफुल 5 ने तोड़ा

हाउसफुल 5 ने साजिद-फरहाद की हाउसफुल 3 को पछाड़ दिया है, जिसने 2016 में 109.14 करोड़ रुपये कमाए थे. साथ ही साजिद खान की हाउसफुल 2, जिसने 2012 में 106 करोड़ रुपये कमाए थे. इसने हॉलिडे (112.45 करोड़ रुपये) और स्काई फोर्स (112.75 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. हाउसफुल 5 को इसके दो वर्जन (ए और बी) से भी फायदा हुआ है जो एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुए हैं. हाउसफुल 5 में रितेश देशमुख, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फ़र्नांडीज़, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार हैं और इसका निर्देशन तरुण मसुखानी ने किया है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच थियेटर्स से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज, वजह हैरान कर देगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >