Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने खत्म की ‘ठग लाइफ’ की बादशाहत, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने खोले पत्ते

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन गिरती कमाई ने दोनों फिल्मों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Housefull 5 vs Thug Life: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिल रही है— अक्षय कुमार की मर्डर-मिस्टर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’. दोनों ही फिल्मों ने पहले कुछ दिनों में बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन अब इनकी कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी है.ऐसे में आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त ने पहले दिन ही 24 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म में 31 करोड़ रूपए कमाए. वहीं, तीसरे दिन 32.5 करोड़ और चौथे दिन (सोमवार) को फिल्म ने 12.37 करोड़ कमाए. जबकि, पांचवें दिन और छठे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 11.25 करोड़ और 8.12 करोड़ कमाए, जो कि आंकड़े बाकी दिन के मुकाबले काफी कम हैं

इस तरह कुल 6 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.87 करोड़ हो चुका है. हालांकि, पहले तीन दिन जहां फिल्म ने शानदार कमाई की, वहीं चौथे दिन से इसकी रफ्तार धीमी हो गई है, जो इसके लाइफटाइम कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है.

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की हालत कमजोर

‘ठग लाइफ’ ने ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ कमाए थे, लेकिन फिर आंकड़े गिरते गए. इस तरह फिल्म ने दूसरे दिन और तीसरे दिन 7.15 करोड़ और 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ कमाए और पांचवे दिन 3.11 करोड़ का कारोबार किया. जबकि, छठे और सातवें दिन फिल्म के आंकड़े 1.8 करोड़ और 1.25 करोड़ रहे.

ऐसे में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन केवल 42.25 करोड़ है, जो इसकी लागत और स्टार पावर के मुकाबले बेहद कम है.

कुल तुलना में कौन पड़ा भारी?

जहां ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, वहीं ‘ठग लाइफ’ 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है. अक्षय कुमार की फिल्म की स्टार कास्ट, ह्यूमर और सीरीज की फैन फॉलोइंग उसे अब तक बढ़त दिलाने में सफल रही है. हालांकि, गिरते कलेक्शन से यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी या नहीं.

यह भी पढ़े: Jaat: सनी देओल ने जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे जोश बढ़ता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >