Housefull 5 vs Thug Life: एक ओर हिट की बारिश, दूसरी ओर सन्नाटा, ‘हाउसफुल 5’ ने किया कमाल, ‘ठग लाइफ’ रही बेहाल

Housefull 5 vs Thug Life: ‘हाउसफुल 5’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा. जबकि 'ठग लाइफ' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म का कलेक्शन अक्षय कुमार की मूवी से कम है. दोनों फिल्मों की परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है. चलिए आपको आंकड़े बताते हैं.

Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ मजेदार कहानी और बड़ी स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में है. फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में ही 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. दूसरी तरफ ‘हाउसफुल 5’ के रिलीज से एक दिन पहले कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ रिलीज हुई थी. ‘ठग लाइफ’ पहले रिलीज होने के बावजूद 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. दोनों फिल्मों की परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है. आइए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

‘हाउसफुल 5’ का क्रेज नहीं थम रहा

‘हाउसफुल 5’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा. फिल्म के दो क्लाइमेक्स ने दर्शकों की दिलचस्पी मूवी में बढ़ाई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. नेट कलेक्शन मूवी ने 158.25 का कर लिया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर, संजय दत्त, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया सहित 19 कलाकार है. आने वाले दिनों में फिल्म की टक्कर आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर से होगी.

ठग लाइफ कछुए की रफ्तार से बढ़ रही आगे

कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म ‘ठग लाइफ’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने अबतक 46.84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिल्म 12 दिन में भी 50 करोड़ के आंकड़े को छू नहीं पाई. आने वाले दिनों में भी मूवी के कलेक्शन में कोई खास सुधार नहीं आएगा. ऐसे में ‘हाउसफुल 5’, ‘ठग लाइफ’ से आगे चल रही है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें– Golmaal 5: रोहित शेट्टी-अजय देवगन की वापसी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, गोलमाल 5 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, जानें कास्ट के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >