Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर होते ही सनी देओल के इस को-स्टार ने फिल्म का हिस्सा बनने पर कही ये बात

Housefull 5: फिल्म हाफसफुल 5 में 19 स्टार्स नजर आए हैं और फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की दमदार स्टार कास्ट ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मूवी का हिस्सा डिनो मोरिया भी है और उन्होंने इसका हिस्सा बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Housefull 5: हाउसफुल 5 ने भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, डिनो मोरिया जैसे कई स्टार्स हैं. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी ने फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया और सिनेमाघरों में छाई हुई है. डबल क्लाइमेक्स वाली कहानी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बीच फिल्म का हिस्सा बनने पर डिनो ने रिएक्ट किया है.

हाफसफुल 5 का हिस्सा बनने पर क्या बोले डिनो मोरिया?

हीरोज फिल्म में सनी देओल के को-स्टार रहे डिनो मोरिया हाफसफुल 5 में नजर आए हैं. एक्टर ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने का मौका मिलना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्मफेयर से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि “मैं फिल्म में कोई बहुत ज्यादा मजाकिया चीज नहीं कर रहा हूं. बल्कि मैं एक समझदार, चालाक इंसान का रोल निभा रहा हूं जिसके पास थोड़े शातिर प्लान हैं. लेकिन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का मकसद सिर्फ मस्ती का हिस्सा बनना था. ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला जानते हैं कि किसी भी पार्ट को कैसे भव्य बनाना है ताकि यह चलता रहे.”

हाफसफुल 5 की स्टार कास्ट

हाफसफुल 5 एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, आकाशदीप साबिर हैं. टोटल फिल्म में 19 स्टार्स हैं.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >