Housefull 5 On TV: अब टीवी पर देख सकेंगे हाउसफुल 5, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जानें कहां कर सकते हैं एंजॉय

Housefull 5 On TV: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था. फिल्म अब ओटीटी पर भी मौजूद है. अब इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

Housefull 5 On TV: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज और चंकी पांडे स्टारर ‘हाउसफुल 5’ सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 183.38 करोड़ की कमाई की. ये ऑफिशियल रूप से प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम हो रही है. अगर अभी तक आपने ये कॉमेडी ड्रामा नहीं देखी है, तो अब टीवी पर इसे आराम से फैमिली संग एंजॉय किया जा सकता है.

हाउसफुल 5 का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

खिलाड़ी कुमार की कॉमेडी एंटरटेनर हाउसफुल 5 का आज यानी 11 अक्टूबर को स्टार गोल्ड पर रात 8 बजे वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा. ऐसे में अपनी फैमिली के साथ इसे जरूर एंजॉय करें. फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था, “स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर… रात 8 बजे.” सोनम बाजवा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को री शेयर किया है.

टीवी पर देखें हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 में इन स्टार्स ने मचाया तहलका, जानें क्या है फिल्म की कहानी

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित हाउसफुल में एक से बढ़कर एक स्टार्स की टोली है. जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत, श्रेयस तलपड़े, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, अर्चना पूरन सिंह, बॉबी देओल और मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर बेस्ड है. जिसमें एक डॉक्टर की संदिग्ध मौत हो जाती है और इल्जाम तीनों जॉली पर आ जाता है. इसी बीच तहकीकात करने के लिए पुलिस आती है और तब जाकर असली गुनहगार का पता चलता है. इसमें रोमांस, भरपूर कॉमेडी और जबरदस्त डालॉग्स हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: ‘प्रणीत मोरे शो’ ने मचाया धमाल, फैंस बोले– ‘असली एंटरटेनमेंट तो अब शुरू हुआ है’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >