Housefull 5: 225 करोड़ के बजट में बनी हाउसफुल 5 फ्लॉप या हिट, एडवांस बुकिंग ने खोली पोल

Housefull 5: हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार है. पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइज पूरे भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होगी. इसे 225 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. ऐसे में आइये जानते हैं मूवी ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितने टिकट बेचे हैं.

Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाउसफुल 5 के साथ वापस आ रहे हैं और इस बार यह पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोस्ट अवेटेड मूवी 225 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो इसे भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बनाती है. इसके एडवांस बुकिंग शुरू हो गए हैं. आइये जानते हैं इसने अब कितने टिकट बेचे हैं.

हाउसफुल 5 की कितनी रही एडवांस बुकिंग

एक विदेशी क्रूज पर सेट की गई कॉमेडी-सस्पेंस फिल्म ने 3 जून को सुबह 11 बजे तक भारत की टॉप मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में 15,000 टिकट बेचे हैं. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है. ब्लॉक सीटों के साथ मूवी ने अब तक 4.8 करोड़ की कमाई कर ली है. आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ जैसे शहरों में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं. हाउसफुल 5 विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है, प्री-सेल्स के अनुसार ओपनिंग वीकेंड पर इसने 5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी ओपनर हो सकती है.

हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5, तरुण मनसुखानी की ओर से सह-लिखित और निर्देशित है और प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोजी खान की ओर से निर्मित है. कॉमेडी ड्रामा में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे शानदार कलाकारों की टोली है, जो दर्शकों एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >