Housefull 5: जॉन अब्राहम ने इस शॉकिंग वजह से ठुकराया था हाउसफुल 5, बोले- कहीं और बेहतर…

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी शानदार कमाई कर रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम ने इस कॉमेडी ड्रामा को रिजेक्ट किया था.

Housefull 5: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने प्री सेल्स में काफी अच्छी कमाई की. मूवी ने अब तक 3.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. हाउसफुल 5 एक मर्डर मिस्ट्री है, जो एक लग्जरी क्रूज पर सामने आती है. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान और चंकी पांडे जैसे कलाकार हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम ने इस कॉमेडी ड्रामा को रिजेक्ट किया था.

जॉन अब्राहम ने रिजेक्ट की थी हाउसफुल 5

जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि उन्हें हाउसफुल 5 के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, “मुझे हाउसफुल 5 के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन मैंने इसे न करने का फैसला किया. मुझे लगा कि मेरे लिए कहीं और बेहतर जगह आरक्षित है. मैं अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला करना पसंद करूंगा.”

एडवांस बुकिंग में हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, हाउसफुल 5 ने अपनी रिलीज की तारीख से पांच दिन पहले ही 25,429 टिकटें बेच दी हैं, जिससे पूरे भारत में 90.88 लाख रुपये की कमाई हुई है. हिंदी में इसका कलेक्शन 36,41,246.75 रुपये है. ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करके, फिल्म ने पहले ही 3.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

हाउसफुल 5 के होंगे 2 क्लाइमैक्स

फिल्म रिलीज नजदीक आने के बाद निर्माताओं ने खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 दो क्लाइमेक्स के साथ रिलीज होगी. अलग अलग थियेटर्स में अलग मर्डरर दिखेगा. दर्शक हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B में से चुन सकते हैं, जिससे भारतीय सिनेमा में यह पहली बार होगा कि कोई फिल्म दोहरे क्लाइमेक्स के साथ रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >