Housefull 5 Final Box Office: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ का 39 दिन में काम तमाम, जानें फाइनल क्लेक्शन के बाद हिट या फुस्स?

Housefull 5 Final Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. ऐसे में जानिए भारत और वर्ल्डवाइड में इस कॉमेडी फिल्म का फाइनल कलेक्शन.

Housefull 5 Final Box Office: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड और एंटरटेनिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने आखिरकार अपने बॉक्स ऑफिस सफर का आखिरी पड़ाव छू लिया है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को खूब हंसाया, बल्कि कमाई के मामले में भी जबरदस्त रिकॉर्ड बना डाले. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और सोशल मीडिया हाइप का पूरा फायदा मिला. ऐसे में आइये जानते हैं इसका फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

हाउसफुल 5 फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने भारत में 183.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 288.63 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस आंकड़े ने ‘हाउसफुल 5’ को 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहुंचा दिया है. इतना ही नहीं, इसने अजय देवगन की ‘रेड 2’ और प्रिथ्वीराज सुकुमारन की ‘L2: एम्पुरान’ को भी पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी-हिट साबित हुई है.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Housefull 5 Week 1 Collection- 127.25 करोड़
Housefull 5 Week 2 Collection- 40.85 करोड़
Housefull 5 Week 3 Collection- 12.55 करोड़
Housefull 5 Week 4 Collection- 2.3 करोड़
Housefull 5 Collection Day 29 – 0.06 करोड़
Housefull 5 Collection Day 30 – 0.09 करोड़
Housefull 5 Collection Day 31 – 0.12 करोड़
Housefull 5 Collection Day 32 – 0.05 करोड़
Housefull 5 Collection Day 33 – 0.06 करोड़
Housefull 5 Collection Day 34 – 0.04 करोड़
Housefull 5 Collection Day 35 – 0.02 करोड़
Housefull 5 Collection Day 36 – 0.01 करोड़
Housefull 5 Collection Day 37-38 – 0.02 करोड़
Housefull 5 Collection Day 39- 0.01 करोड़

Housefull 5 Total Collection- 183.34 करोड़ रुपए

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 26: आमिर खान की फिल्म 26 दिन बाद हिट हुई या पिट गई, जानें कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >