Housefull 5 Box Office: वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ब्लॉकबस्टर रही या हुई फ्लॉप, कर डाला इतना कलेक्शन

Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने 1 महीने में रेड 2, जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन कितना रहा.

Housefull 5 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की स्टार-स्टडेड हाउसफुल 5 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और यह बॉक्स ऑफिस नंबरों से साफ जाहिर है. फिल्म को फैंस ने सुपर एंटरटेनिंग बताया था. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकडा पार कर लिया. कॉमेडी एंटरटेनर ने अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमा डाले इतने करोड़

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का कुल कलेक्शन बढ़कर 301.53 करोड़ हो गया है. गुड न्यूज और टॉयलेट: एक प्रेम कथा के बाद कॉमेडी एंटरटेनर अक्षय कुमार की 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. भारत में इसने अब तक 182.65 करोड़ की कमाई की.

अक्षय कुमार की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • टॉयलेट: एक प्रेम कथा: 316.61 करोड़
  • गुड न्यूज: 311.27 करोड़
  • हाउसफुल 5: 301.53 करोड़
  • सूर्यवंशी: 291.14 करोड़
  • हाउसफुल 4: 291.08 करोड़
  • मिशन मंगल: 287.18 करोड़
  • एयरलिफ्ट: 231.60 करोड़
  • ओएमजी 2: 220 करोड़
  • रुस्तम: 218.80 करोड़

हाउसफुल 5 के बारे में

साजिद नाडियाडवाला की सफल हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं. कहानी की बात करें तो क्रूज शिप में एक डॉक्टर की अचानक मौत हो जाती है. जिसके बाद इल्जाम तीन जॉली पर लगता है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >