Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 ने इस साउथ मूवी का 6 दिनों में काम किया तमाम, फ्लॉप होने की आई नौबत

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. वहीं कॉमेडी एंटरटेनर के साथ रिलीज हुई कमल हासन की ठग लाइफ का हाल बेहाल है. मूवी फ्लॉप के कगार पर पहुंच गई है. आइये जानते हैं किसने कितने करोड़ कमाए.

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो बिग बजट फिल्मों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं कमल हासन की ठग लाइफ की हालत सुस्त है. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी है.

हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडी एंटरटेनर ने छठे दिन 4.24 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 115.99 करोड़ हो गया. फिल्म हाउसफुल फ्रैंचाइज की पांचवीं किस्त है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर दिलचस्प भूमिकाओं में हैं.

ठग लाइफ ने कमाए महज इतने करोड़

ठग लाइफ साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. हालांकि एक विवाद की वजह से 5 जून को रिलीज हुई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके कलेक्शन में भारी गिरावट है. कमल हासन स्टारर मूवी ने सातवें दिन 0.64 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 41.64 करोड़ हो गया.

ठग लाइफ के बारे में

यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हो रही है. ठग लाइफ को उस समय बड़ा विवाद झेलना पड़ा, जब कमल हासन ने दावा किया कि “कन्नड़ तमिल से निकला है.” उनका बयान जंगल में आग की तरह फैल गया और कर्नाटक HC ने अभिनेता-राजनेता को माफी मांगने का सुझाव दिया, लेकिन, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में सिलंबरासन टीआर, त्रिशा कृष्णन, नासिर, जोजू जॉर्ज, अभिरामी, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अली फजल और रोहित सराफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >