Housefull 5 Box Office Collection Day 34: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, रिलीज के 1 महीने बाद भी धांसू कमाई कर रही फिल्म

Housefull 5 Box Office Collection Day 34: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों ने पॉजिटिव रिव्यू देते हुए इसे मस्ट वॉच बताया. कॉमेडी एंटरटेनर ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं 34वें दिन इसकी कमाई कितनी रही.

Housefull 5 Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 1 महीने बाद भी कमाई कर रही है. 6 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फैंस को क्रूज शिप की कहानी ने अंत तक स्क्रीन से बांधे रखा. आइये जानते हैं 34वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

हाउसफुल 5, 34वें दिन हिट हुई या फ्लॉप

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो हाउसफुल 5 ने 34वें दिन 0.04 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 183.37 करोड़ हो गया. इसमे सनी देओल की जाट, केसरी चैप्टर 2, सिकंदर, केसरी वीर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. दुनियाभर में कॉमेडी एंटरटेनर ने 288.56 करोड़ की कमाई कर ली है.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Housefull 5 Week 1 Collection- 127.25 करोड़
  • Housefull 5 Week 2 Collection- 40.85 करोड़
  • Housefull 5 Week 3 Collection- 12.55 करोड़
  • Housefull 5 Week 4 Collection- 2.3 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 29 – 0.06 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 30 – 0.09 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 31 – 0.12 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 32 – 0.05 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 33 – 0.06 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 34 – 0.04 करोड़

Housefull 5 Total Collection- 183.37 करोड़

हाउसफुल 5 के बारे में

‘हाउसफुल 5’ सितारों से भरपूर है और अनलिमिटेड कॉमेडी का वादा करती है. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर भी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. महिला कलाकारों में जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे स्टार्स हैं. कहानी एक शानदार क्रूज से शुरू होती है. जिसमें शुरुआत में ही एक डॉक्टर की मौत हो जाती है. जिसमें तीनों जॉली फंस जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala को यादकर फिर छलका पति पराग त्यागी के आंसू, कहा- हम हमेशा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >