Housefull 5 Box Office Collection Day 33: हाउसफुल 5 फ्लॉप या हिट, 33वें दिन किया धांसू कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 288 करोड़ की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं भारत में इसने कितने का कलेक्शन किया.

Housefull 5 Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 6 जून को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइये जानते हैं रिलीज के 33वें दिन कॉमेडी एंटरटेनर ने कितनी कमाई की.

हाउसफुल 5, 33वें दिन हिट हुई या फ्लॉप

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो हाउसफुल 5 ने 33वें दिन यानी मंगलवार को 0.06 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 183.33 करोड़ हो गया. इसमे सनी देओल की जाट, केसरी चैप्टर 2, सिकंदर, केसरी वीर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Housefull 5 Week 1 Collection- 127.25 करोड़
  • Housefull 5 Week 2 Collection- 40.85 करोड़
  • Housefull 5 Week 3 Collection- 12.55 करोड़
  • Housefull 5 Week 4 Collection- 2.3 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 29 – 0.06 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 30 – 0.09 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 31 – 0.12 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 32 – 0.05 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 33 – 0.06 करोड़

Housefull 5 Total Collection- 183.33 करोड़

हाउसफुल 5 में हैं ये स्टार्स

अक्षय कुमार के अलावा, हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रंजीत, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर, निकितिन धीर और सौंदर्या शर्मा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद केबीसी छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में सुधार लाने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >