Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बनी हिट मशीन, तीसरे दिन टूटे जाट-केसरी 2 जैसे 17 फिल्मों के रिकार्ड्स

Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दिया है. फिल्म बहुत जल्द साल की दो बड़ी फिल्में जाट और केसरी 2 के रिकार्ड्स को चकनाचूर कर देगी. ऐसे में जानें पूरी कमाई रिपोर्ट.

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर और संजय दत्त जैसे 19 सितारों से सजी फिल्म हाउसफुल 5 ने 6 जून को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म का कलेक्शन हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब यह अपने पहले वीकेंड के आखिरी दिन, यानी रविवार को भी बंपर कमाई कर रही है.

तीसरे दिन की कमाई ने पार किए कई रिकॉर्ड

फिल्म को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन दोपहर 4:05 बजे तक फिल्म ने 15.8 करोड़ रुपये कमा लिए थे. हालांकि, ये आंकड़े शुरूआती हैं और दिन के अंत तक इसमें भारी उछाल की उम्मीद है.

अब तक की कुल कमाई

पहला दिन: 24.35 करोड़

दूसरा दिन: 32.38 करोड़

तीसरा दिन (अब तक): 15.8 करोड़

हाउसफुल 5 टोटल कलेक्शन- 72.53 करोड़

जाट और केसरी 2 के रिकॉर्ड खतरे में

साल 2025 की बड़ी फिल्मों में से जाट ने अब तक 88.26 करोड़ और केसरी 2 ने 92.53 करोड़ की कमाई की है. लेकिन हाउसफुल 5 की रफ्तार को देखते हुए ये दोनों रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकते हैं. इसके अलावा ‘हाउसफुल 5’ अब तक भूल चूक माफ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 69 करोड़ था. यानी 15 फिल्में पहले ही पछाड़ दी गई हैं. इनमें इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, फतेह, जाट, केसरी चैप्टर 2, वेलकम बैक, स्काई फोर्स, रेड और ठग लाइफ जैसी फिल्में शामिल हैं. जैसे ही ये ‘जाट’ और ‘केसरी 2’ को पीछे छोड़ेगी, यह टॉप 8 ग्रोसर फिल्मों में शामिल हो जाएगी.

वर्ल्डवाइड कमाई और बजट

225 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पहले दो दिन वर्ल्डवाइड कमाई 87 करोड़ रही. वहीं, तीसरे दिन भारत की कमाई जोड़कर फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से अधिक रहा.

जबरदस्त स्टारकास्ट और डबल क्लाइमेक्स

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की सबसे खास बात है इसका डबल क्लाइमेक्स, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है. साथ ही 20 से ज्यादा बड़े सितारों की मौजूदगी फिल्म को और भी ग्रैंड बनाती है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन हुई बाजाफाड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >