Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट हुई या फ्लॉप? करेगी तगड़ी कमाई

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: कॉमेडी से भरपूर ‘हाउसफुल 5’ आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में दो क्लाइमैक्स और मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट है. दोनों क्लाइमैक्स में दो अलग-अलग कातिल है. आइए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई कर सकती है.

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने वापस आ गई है और इस बार वह हाउसफुल 5 लेकर लौटी है. 6 जून को रिलीज हुई मूवी का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. हाउसफुल 5 में दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ नया ट्विस्ट और मर्डर मिस्ट्री का डोज देखने मिलेगा. फिल्म में दो क्लाईमैक्स है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कई चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं. पहले दिन मूवी कितनी कमाई करेगी, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

‘हाउसफुल 5’ पहले दिन करेगी इतनी कमाई

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के शुरुआती कलेक्शन सामने आने लगे हैं. Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये है. कुछ रिपोर्ट्स ने मूवी का बजट 375 करोड़ रुपये भी बताया है. फिल्म का खास बात है कि मूवी के दो क्लाइमैक्स है. मूवी को ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ के नाम से रिलीज किया गया है और ये आप पर है कि आपको कौन सा वर्जन देखना है. दोनों वर्जन में अलग-अलग कातिल है.

‘हाउसफुल 5’ और ठग लाइफ का क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का क्लैश हाउसफुल 5 से हो रहा है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ठग लाइफ 5 जून को रिलीज हुई. Sacnilk के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी में कमल के साथ तृषा कृष्णन नजर आई है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >