Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ खुलासा, अमिताभ बच्चन-अनिल कपूर को था खास रोल का ऑफर

Housefull 5 की सफलता के बाद हाल ही में खबर आई कि फिल्म में अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन को भी दमदार रोल ऑफर हुआ था. ऐसे में जानें किस रोल के लिए किया गया था ऑफर और क्यों उन्होंने फिल्म को ठुकराया.

Housefull 5 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक रही है. 6 जून 2025 को रिलीज हुई यह मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म पहले चार ही दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे बड़े नामों के अलावा कुल 21 स्टार्स नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को और भी ग्रैंड बनाने के लिए मेकर्स दो लेजेंडरी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे? ये दो नाम हैं – अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन. ऐसे में आइए बताते हैं कि इन्हें कौन सा किरदार ऑफर हुआ था और क्यों वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए.

अनिल कपूर को ऑफर हुआ था पुलिस ऑफिसर का रोल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में “वेलकम” के उदय और मजनू वाली केमिस्ट्री को वापस लाना चाहते थे. इसके लिए अनिल कपूर और नाना पाटेकर को पुलिस ऑफिसर की जोड़ी के रूप में कास्ट करना चाहा गया था. हालांकि, अनिल कपूर ने यह ऑफर ठुकरा दिया, जिसके बाद यह रोल जैकी श्रॉफ और संजय दत्त को दिया गया. दोनों ही पहले फिल्म खलनायक में साथ नजर आ चुके हैं, इसलिए उनकी केमिस्ट्री को दर्शक दोबारा देख पाएंगे.

अमिताभ बच्चन को मिला था ये किरदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को भी फिल्म में सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इस रोल को यह कहते हुए मना कर दिया कि वह अब अपनी उम्र (80 साल) के अनुसार रोल्स चुनते हैं और ज्यादा फिजिकल इन्वॉल्वमेंट वाले किरदार नहीं करते. इसके बाद यह रोल नाना पाटेकर को दिया गया, जो पहले से ही फिल्म का हिस्सा थे.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

हाउसफुल 5 ने पहले तीन दिनों में धमाकेदार कमाई करते हुए 111.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, वीकडेज में कलेक्शन थोड़ा गिरा है, लेकिन ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने दी सिकंदर के लाइफटाइम कलेक्शन को मात, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >