Housefull 5 Review: चेहरे पर किलर का मास्क और हाथ में माइक… अपनी ही फिल्म का रिव्यू लेने थिएटर्स में पहुंचे अक्षय कुमार, VIDEO

Housefull 5 Review: हाउसफुल 5 ने दो दिन में 50 करोड़ कमाए. अब फिल्म की सफलता के बीच अक्षय कुमार ने खुद मास्क लगाकर थिएटर के बाहर दर्शकों से पूछा- फिल्म कैसी लगी? देखें वायरल वीडियो.

Housefull 5 Review: 6 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल ‘5 ने पहले दो ही दिन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. कॉमेडी, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का तगड़ा कॉम्बिनेशन इस बार दो वर्जन में पेश किया गया है, जिसमें दोनों वर्जन में अलग-अलग किलर हैं. फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने इसे 2025 की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक बना दिया है. इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षय कुमार किलर का मास्क लगाए एक थिएटर के बाहर नजर आते हैं, जहां वह फिल्म देखकर बाहर आ रहे लोगों से माइक लेकर पूछते हैं कि ‘हाउसफुल 5 कैसी लगी?’

सफेद शर्ट और पैंट में बेहद सिंपल लुक में अक्षय कुमार को लोग पहले तो पहचान नहीं पाते, लेकिन जैसे-जैसे बातचीत होती है, उनके हाव-भाव से कुछ लोग शक करने लगते हैं. वीडियो के अंत में अक्षय खुद कहते हैं, “पकड़ा जाने वाला था लेकिन भाग गया.”

इस वीडियो में नजर आ रहे कई दर्शकों ने नाना पाटेकर के किरदार की खास तौर पर सराहना की. उनका डायलॉग डिलीवरी, कॉमिक टाइमिंग और स्क्रिप्ट में उनकी मौजूदगी को लोगों ने ‘शो स्टीलर’ बताया. अब फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ जैसे 20 से ज्यादा सितारे नजर आए.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन हुई बाजाफाड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >